Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

रज्जू भैया विश्वविद्यालय की महिला वॉलीबाल टीम बनी प्रतियोगिता की चौंपियन

sv news


रज्जू भैया विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीय पुरुष व महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रो.राजेन्द्र सिंह (राज्जू भैया) विश्वविद्यालय,प्रयागराज के खेल विभाग के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय पुरूष व महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 250 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 8 टीमों ने तथा महिला वर्ग की 3 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के महिला वर्ग का फाइनल मैच रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज और हड़िया पीजी कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज की टीम ने हड़िया पीजी कॉलेज की टीम को 25 - 19, 23 - 25 व 25 - 22 अंकों से हराकर अंतर महाविद्यालय महिला वर्ग की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रमोद राय, मुकेश शुक्ला, आशीष यादव व विकास कुमार ने ऑफिसियल का कार्य किया। वहीं प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का फाइनल मैच रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज और एमएम.पीजी कॉलेज प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें एमएम.पीजी कॉलेज प्रतापगढ़ ने रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज की टीम को 26 - 24 व 25 - 22 अंकों से हराकर अंतर महाविद्यालय पुरुष वर्ग की ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता का सफल संचालन विश्वविद्यालय के वॉलीबाल प्रशिक्षक कोच राजू पाल ने किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज ने पीबीपीजी कॉलेज की टीम को 25 - 19 व 25 - 21 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में एमएम.पीजी कॉलेज प्रतापगढ़ की टीम ने एसबीएम.पीजी कॉलेज की टीम को 25 - 16 व 25 - 20 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश की थी। कार्यक्रम में रज्जू भैया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता उपविजेता एवं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो.विनीता यादव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। विश्वविद्यालय के खेल सचिव प्रो.भास्कर शुक्ला ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले विश्वविद्यालय के सभी प्रशिक्षकों एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रशिक्षक कोच प्रशांत कुमार, धर्मेन्द्र यादव एवं शिवकांत मिश्र द्वारा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान कर सफल आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के वॉलीबाल प्रशिक्षक कोच राजू पाल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज की पुरुष व महिला वर्ग की वॉलीबाल टीम का चयन भी किया गया है। चयनित पुरुष व महिला खिलाड़ियों का कैम्प विश्वविद्यालय खेल विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा और चयनित खिलाड़ियों की सूचना उनके महाविद्यालय में भेज दी जाएगी। प्रतियोगिता का संचालन विश्वविद्यालय खेल विभाग की देखरेख में उसके सौजन्य से किया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad