Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डिवाइडर से टकराई बाइक जिला पूर्ति अधिकारी आफिस के लिपिक की मौत

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कौशांबी के जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक ध्रुव कुमार पटेल की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार देर रात नवाबगंज थाना क्षेत्र में बाईपास पर  हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने घर जा रहे थे।

पहिए के नीचे पत्थर आने से बाइक अनियंत्रित हुई 

बताया जाता है कि पहिए के नीचे पत्थर आ जाने के कारण ध्रुव कुमार पटेल की बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान लिपिक ने दम तोड़ दिया।

ध्रुव कुमार पटेल मूल रूप से प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के नैनवा का पूरा बरा डीह सिकंदरपुर  के रहने वाले थे। चार भाइयों में ध्रुव सबसे बड़े थे। घर में उनकी पत्नी नीतू के अलावा दो बच्चे दो वर्ष का बेटा और चार माह की बेटी है। हादसे की जानकारी होने पर पत्नी समेत अन्य परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल-बेहाल है। 

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad