Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कौशांबी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता राजेश कुशवाहा के बेटे के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में पीड़ित ने धूमनगंज थाने में तहरीर दी है। इस मामले में अभी मुकदमा तो दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता राजेश कुशवाहा धूमनगंज थानाक्षेत्र के प्रीतमनगर मुहल्ला में रहते हैं। उनके पुत्र अमित कुशवाहा शनिवार रात धूमनगंज में एक बर्थडे पार्टी में गए थे। वहीं, उनके साथियों के साथ मुहल्ले का एक युवक भी साथ था, जो एक भाजपा नेता का भतीजा बताया जा रहा है। वहीं पर उससे किसी बात पर विवाद हो गया।
अमित कुशवाहा की लोहे की राड से पिटाई करने के साथ पत्थर भी मारे गए, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने धूमनगंज थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक मौके पर पहुंचे भाजपा नेता के सरकारी गनरों ने बंदूक की बट से भी मारा। हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad