Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में नीलगाय का शिकार करने वाले सात लोग गिरफ्तार

SV News

वाहन से मांस व बंदूक और शिकार के उपकरण बरामद

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नीलगाय का शिकार कर रहे शिकारियों को देख ग्रामीणों ने सोमवार देर रात नवाबगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर नीलगाय के मांस समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।
गंगानगर के शृंगवेरपुर स्थित भैरव घाट के पास सोमवार देर रात ग्रामीणों ने कुछ संदिग्ध लोगों को देखा। ग्रामीणों का आरोप है कि इन लोगों ने एक नीलगाय का शिकार किया। इसके बाद चापड़ से उसके टुकड़े किए और उसे बोरी में भरकर चार पहिया वाहन से ले जाने लगे।
इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर मेंडारा गांव के पास नवाबगंज पुलिस ने घेराबंदी करके सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में प्रतापगढ़ जिला के हथिगवां थानाक्षेत्र के परेवा नारायण गांव निवासी मो. अजहर शेख, फैज फारूखी, अतहर फारूखी, मो. मारिच, सरवर आलम, मो. नफीस और लिंकिंग रोड गली नंबर छह पुलिस चौकी हिलोट बांद्रा मुंबई के गयासुद्दीन हैं।
पुलिस ने चार पहिया वाहन से नीलगाय का मांस, दोनली बंदूक, शिकार के उपकरण आदि भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में छह प्रतापगढ़ और एक महाराष्ट्र का रहने वाला है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad