Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मण्डलायुक्त ने माघ मेला-2026 के दृष्टिगत तैयारियों का निरीक्षण

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मेलाधिकारी ऋषिराज एवं एसएसपी मेला नीरज पाण्डेय के साथ गुरूवार को माघ मेला-2026 के दृष्टिगत हो रही तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सर्वप्रथम संगम नोज पर स्नानार्थिंयों के लिए बनाये जा रहे घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने संगम नोज पर प्रमुख स्नान पर्वों पर स्नानार्थिंयों के लिए सर्कुलेटिंग एरिया बढ़ाये जाने के कार्य व स्नान हेतु घाटों के विस्तारीकरण एवं संगम नोज पर गंगा नदी के तेज प्रवाह के कारण संकरे हुए स्नानघाट की चौड़ाई किस प्रकार बढ़ायी जाये, जिससे ज्यादा से ज्यादा स्नानार्थिंयों को सुरक्षित एवं चौड़ा घाट उपलब्ध हो सके, के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।  

मण्डलायुक्त ने अधिकारियों के साथ माघ मेला-2026 में सुगम स्नान हेतु संगम नोज से लेकर कालीमार्ग तक बनाये गये प्रत्येक घाट का निरीक्षण किया तथा वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने घाटों के पास जमीन के समतलीकरण, वहां पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिए जाने, चेंजिंग रूम, साइनेज तथा आने व जाने का मार्गों पर दिशा सूचक चिन्ह लगाये जाने, विद्युत पोलों पर नम्बरिंग करने तथा स्नान घाटों पर पानी में जहां पर अभी बैरिकेटिंग नहीं बनायी गई है, वहां पर बैरिकेटिंग लगाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने संगम नोज सहित सभी स्नान घाटों पर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था के बारे में विचार-विमर्श किया।

मण्डलायुक्त ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लेटे हनुमान जी मंदिर में दर्शन पूजन किया तथा निर्माणाधीन कॉरिडोर के प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए है। तत्पश्चात मण्डलायुक्त ने बाघम्बरी मठ के श्रीमहंत बलवीर गिरि जी महाराज से मुलाकात कर लेटे हनुमान जी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थिंयों के दर्शन पूजन की व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad