Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

माघ मेला : जगदगुरु स्वामी रामानंदाचार्य की शोभायात्रा, ऊंट पर सवार हुए संत

 

sv news


खाकचौक व्यवस्था समिति महामंत्री जगदगुरु संतोषाचार्य सतुआ बाबा के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा

 प्रयागराज (राजेश सिंह)। वैष्णव संप्रदाय के आराध्य जगदगुरु स्वामी रामानंदाचार्य का जन्मोत्सव श्रद्धा, समर्पण के साथ मनाया जा रहा है। दो दिवसीय जन्मोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को रामानंदाचार्य की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पुष्पवर्षा, गगनचुंबी जयकारों के बीच खाकचौक से निकली शोभायात्रा में सैकड़ों संत शामिल हुए। 

सीएम कल सतुआबाबा शिविर में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे 

 जन्मोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सतुआबाबा के शिविर में रामानंदाचार्य की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष दामोदर दास, महामंडलेश्वर गोपाल जी महाराज, ब्रजभूषण दास, जगदगुरु बिनैका बाबा, भैरव बाबा, हिटलर बाबा, रामभूषण दास आदि शामिल रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad