Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दुधमुंहे बच्चे के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, मौत

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गौना खुर्द गांव में एक महिला ने चार माह के बच्चे के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। महिला एक दिन पहले ही मायके  से आई थी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मां-बेटे के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बड़गौना खुर्द गांव में सोनम पत्नी शिवबाबू को दो बच्चे हैं। सोनम की शादी 2021 में ज्ञानचंद्र से हुई थी। 2023 में ज्ञानचंद की मौत के बाद परिजनों ने सोनम की शादी ज्ञानचंद के छोटे भाई शिवबाबू से कर दी। सोनम काफी दिनों से अपने मायके घूरपुर थाना क्षेत्र के मनकवार में रह रही थी। बृहस्पतिवार को वह मायके से लौटी थी। शुक्रवार को उसने बच्चे के साथ कुएं में छलांग लगा लिया। यह कुआं घर के पास ही बताया जा रहा है। सोनम ने क्यों आत्महत्या की इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस कई पहलुओं पर छानबीन कर रही है। परिजनों ने  फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। 

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad