Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मौनी अमावस्या के लिए रेलवे ने कसी कमर

sv news



‘कंट्रोल रूम’ से क्राउड मैनेजमेंट का ये है पूरा प्लान 

प्रयागराज (राजेश सिंह)। के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन करने के उद्देश्य से शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रयागराज जंक्शन स्थित मेला कंट्रोल रूम में तैयारियों की समीक्षा की गई।

इसमें प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी सहित प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था, यात्री आवागमन एवं भीड़ नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं की चर्चा की गई।

अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान्य दीपक कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन मो. मुबश्शिर वारिस, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय आकांशु गोविल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग हरिमोहन, स्टेशन निदेशक प्रयागराज जंक्शन वीके द्विवेदी ने विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया।

डीआरएम ने मौनी अमावस्या पर्व पर संगम स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही के लिए तैयार की गई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मौनी अमावस्या पर्व के दौरान प्रभावी भीड़ नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad