Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

श्री वैष्णव आश्रम के नए श्रीमहंत बने श्री गरुणध्वजाचार्य महाराज

sv news


विधि विधान से कराया  गया पट्टाभिषेक 

प्रयागराज (जितेन्द्र शुक्ल)। वैष्णो आश्रम रामदैंशिक संस्कृत महाविद्यालय दारागंज के नए श्रीमहंत स्वामी गरुणध्वजाचार्य महाराज का शनिवार को संतो एवं आचार्य द्वारा विधि विधान से पट्टाभिषेक कराया गया। श्री महंत स्वामी  गरुणध्वजाचार्य महाराज ने कहा कि धर्म का प्रचार, साधु संतों की सेवा एवं शिष्यों को शिक्षित करना संस्थान का उद्देश्य रहेगा। स्वामी वासुदेवाचार्य महाराज ने बताया कि श्री वैष्णो आश्रम रामददैंशिक संस्कृत विद्यालय के स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य के निधन हो जाने के कारण उनके मार्गदर्शन को एवं धर्म के प्रचार एवं शिष्यों के मार्गदर्शन को आगे बढ़ाने की परंपरा को नए श्री महंत  अब आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर स्वामी अन्नताचार्य  महाराज कानड़ी मध्यप्रदेश स्वामी मधुसूदनाचार्य  महाराज श्री राम मंदिर जोगेश्वरी पूर्व मुम्बई स्वामी माधवाचार्य  महाराज अयोध्या स्वामी लक्ष्मीकंताचार्य  महाराज काशी लक्ष्मी नारायण मंदिर एंव साधु संत महात्मा आचार्य शिष्य मौजूद रहे।

स्वामी गोपाल कृष्ण शास्त्री जी महाराज राधा कृष्ण रगुनाथ जी का मंदिर वृंदावन स्वामी ओमनारायणचार्य जी महाराज श्री राम जानकी मंदिर पुरैना रीवा मध्यप्रदेश

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad