Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मालिनी अवस्थी के गीतों पर उतरा वसंत

sv news

लखनऊ (राजेश सिंह)। वसंत पंचमी पर लखनऊ दूरदर्शन की ओर से प्रांगण में वसंतोत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने अपने गीतों से मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वसंत के गीतों के साथ ही उन्होंने होली के गीतों से भी समां बांधा। कार्यालय प्रमुख अनुपम स्वरूप के मार्गदर्शन और कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्र के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की सरस्वती वंदना से किया। सिर बांधे मुकुट खेलें होरी... और अवध में होरी खेलें रघुबीरा... जैसे गीतों पर उन्होंने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad