Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नैनी सेंट्रल जेल के 80 वर्षीय बंदी की मौत

sv news

नैनी. प्रयागराज। केंद्रीय कारागार नैनी में हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक 80 साल के वृद्ध बंदी की इलाज के दौरान स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। उसे बीते 19 फरवरी की सुबह करीब चार बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दो अगस्त 2022 से जेल में निरुद्ध था

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना सहनीपुर गांव निवासी 80 वर्षीय राम विशाल पुत्र छेद्दू लोहार वर्ष 1999 में हत्या के मामले में नामजद किया गया था। अदालत ने उसे आजीवन कारावास के अलावा आठ हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया था। उसे दो अगस्त 2022 को केंद्रीय कारागार नैनी में निरुद्ध किया गया था।

एसआनएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत 

18 फरवरी की रात अचानक राम विशाल की तबीयत बिगड़ गई। 19 फरवरी की भोर में चार बजे उसे स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 27 फरवरी की देर रात उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad