Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कौशल विकास पहल के अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

sv news

मेजा प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। 17 फरवरी 2026 को मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत कौशल विकास पहल के तहत सीपेट (CIPET), लखनऊ में प्रशिक्षित युवक एवं युवतियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमयूएनपीएल के सेंट जोसफ स्कूल सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें में 87 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

‘स्किल इंडिया मिशन’ के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसे इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। "युवा शक्ति देश का भविष्य है, और उन्हें सही प्रशिक्षण और अवसर देकर हम एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की नींव रख सकते हैं।" इसी क्रममे आज मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत सीपेट (CIPET), लखनऊ के सहयोग से युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का सफल प्रयास किया गया है। 

प्रशिक्षार्थियों को सीपेट, लखनऊ में चार माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण निम्नलिखित ट्रेडों में प्रदान किया गया, जिसके उपरांत 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित किया गया—

1. मशीन ऑपरेटर – प्लास्टिक प्रोसेसिंग – 42 प्रशिक्षार्थी

2. मशीन ऑपरेटर – इंजेक्शन मोल्डिंग – 45 प्रशिक्षार्थी

प्रशिक्षित युवाओं को न केवल प्रमाण पत्र मिले, बल्कि उन्हें महाराष्ट्र, गुजरात और हरियाणा राज्यों की विभिन्न अग्रणी कंपनियों में नियुक्तियां भी प्राप्त हुई हैं।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जी श्रीनिवास राव रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “युवा शक्ति देश का भविष्य है। उन्हें सही प्रशिक्षण और अवसर देकर हम एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं। कौशल विकास ही राष्ट्र निर्माण की वास्तविक शक्ति है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता का भी विकास करते हैं, जिससे वे उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को ढाल सकें। एवं उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर  नरेंद्र नाथ सिन्हा (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री अशोक कुमार सामल (महाप्रबंधक, अनुरक्षण), डॉ ए के चौधरी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), श्री विवेक चन्द्र (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन), श्री अनिल कुमार (नीम अध्यक्ष)  सहित के पी सिंह – सीपेट अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम न केवल युवाओं के कौशल को निखारने का कार्य किया, बल्कि ‘कौशल भारत – कुशल भारत’ मिशन के अनुरूप ग्रामीण प्रतिभा को सक्षम बनाकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। यह स्पष्ट संकेत है कि सही दिशा, संसाधन और संकल्प के साथ ग्रामीण भारत के युवाओं भी तकनीकी दुनिया में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad