Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कौशांबी: ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में एक ही परिवार के 7 लोग जख्मी

sv news

कौशांबी। सराय अकिल क्षेत्र के सरैया मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम ट्रैक्टर व ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में ऑटो सवार एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। राहगीरों की मदद से सभी को इलाज के लिए सीएचसी सराय अकिल में भर्ती कराया गया है।

ऑटो सवार गाड़ी बुक करके एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की वजह से पुरखास-प्रयागराज मार्ग में करीब आधे घंटे तक रास्ता जाम रहा। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक का पीछा कर दबोचा।

कौशांबी क्षेत्र के संड़वा गांव निवासी अमर पाल ने बताया कि उसके बहनोई हरिनंदन निवासी गुहौली के बहन की गुरुवार को शादी थी। वह एक ऑटो रिजर्व करके परिवार के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहा था। बकोढ़वा गांव के समीप सरैया मोड़ पर सामने से आए ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी।

हादसे में अमरपाल के साथ उसका बेटा विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, परिवार के मिथुन पुत्र सुरेश, कल्लू पुत्र हंसराज, रोशन पुत्र रामदास व उधोश्याम जख्मी हो गए। घटना देख पहुंचे राहगीरों ने सभी को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी सराय अकिल में भर्ती कराया।

सूचना के बाद पहुंचे थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने करीब चार किलोमीटर पीछा करके ट्रैक्टर को चालक समेत पकड़ लिया। एसएचओ बताया कि विनोद कुमार को हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हादसे की वजह से करीब आधे घंटे तक रास्ता बाधित रहा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad