Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: सुबह-शाम कोहरे से ठण्ड का असर तेज, तापमान में गिरावट

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बुधवार को प्रयागराज में सुबह से कोहरे के बाद आसमान में घने बादल छाए हुए है। शहर और गांवों में ठण्ड का असर लगातार बना हुआ है। सुबह और शाम के समय कोहरे के कारण ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है। ठण्डी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढा दी है।

सुबह कोहरे के बाद बीच बीच में हल्की धूप भी निकली लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान मे फिर से घने बादल छा गए। इसके कारण दिन मे भी ठण्ड का असर बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठण्डी हवाएं चल रही है जिससे ठण्ड और बढ गई है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बूंदा बांदी की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि बारिश होने पर ठण्ड और बढ सकती है। ऐसे मे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad