Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

टीम इंडिया की जीत के लिए संगम नगरी में विशेष महा रूद्राभिषेक

sv news


टी-20 वर्ल्ड कप में आज है पाक से महा मुकाबला

प्रयागराज (राजेश सिंह)। टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा महा मुकाबला होने जा रहा है। आज रविवार को अब से कुछ घंटे बाद भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम से होगा। इस मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है। टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। संगम नगरी में भी भारतीय टीम की विजय की कामना को लेकर विशेष महारूद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया।

आठवीं बार जीत की कामना 

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पाकिस्तान को अब तक सात बार मात दे चुकी है, और अब भारतीय टीम आठवीं बार पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंका के कोलम्बो मैदान में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर पूरे देश में टीम इंडिया की जीत के लिए पूजन-अर्चन और ईश्वर से कामना की जा रही है।

शांडिल्य जी महाराज ने किया विशेष अनुष्ठान 

इसी क्रम में प्रयागराज में शृंगवेरपुर पीठाधीश्वर शांडिल्य जी महाराज ने वेदपाठी बटुकों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान किया। इस दौरान पोस्टर, तिरंगा हाथों में लेकर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की गई। क्रिकेट प्रेमियों ने मां गंगा से कामना की कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज करे और देश का गौरव बढ़ाए।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad