Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सूर्या बोले-मियां बैग पैक करके आ जाओ

sv news

सिराज का जवाब-मजाक मत करो, स्पेन जा रहा हूं;  वर्ल्डकप टीम में आने की कहानी

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहले स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे। वह स्पेन जाने की तैयारी कर रहे थे।इसी बीच कप्तान सूर्या ने उन्हें फोन किया और कहादृबाद में उन्हें सिलेक्शन कमेटी के सदस्य प्रज्ञान ओझा का कॉल आया और क्ैच् सिराज स्पेन की टिकटें कैंसिल करके टीम इंडिया के साथ जुड़ गए।

प्च्स् से पहले छुट्‌टी मनाने जा रहे थे सिराज

दरअसल टीदृ20 वर्ल्डकप टीम में चुने नहीं जाने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद की कप्तानी कर रहे थे। उनकी टीम नॉकआउट में नहीं पहुंची, इसलिए उन्होंने थोड़ा आराम करने का मन बनाया। वह अगले हफ्ते स्पेन जाकर रियल मैड्रिड और रियल सोसाइदाद का फुटबॉल मैच देखने की तैयारी कर रहे थे।

इसके बाद रमजान में परिवार के साथ समय बिताने और फिर प्च्स् की तैयारी करने का इरादा था। इसी बीच हर्षित राणा वॉर्मअप मैच में इंजर्ड होकर टीम से बाहर हो गए। उनकी जगह सिराज को टीम में लिया गया।

रात करीब 3 बजे पहुंचे

सिराज रात करीब 3 बजे मुंबई पहुंचे। उसी रात उन्होंने विरोधी टीम के बारे में थोड़ी तैयारी की, फिर कुछ देर सोए। सुबह उठते ही मैसेज मिला कि उन्हें अमेरिका के खिलाफ पहले ही मैच में प्लेइंग इलेवन में भी उतारा जाएगा। जसप्रीत बुमराह फिट नहीं हैं।

जुलाई 2024 में आखिरी टी-20 खेल था

सिराज ने जुलाई 2024 के बाद कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था। लेकिन शनिवार को जब उन्होंने नई गेंद से गेंदबाजी शुरू की, तो ऐसा लगा जैसे वह इस फॉर्मेट से कभी दूर ही नहीं रहे।

अपने पहले ही स्पेल में दो विकेट लेकर सिराज ने अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर अमेरिका को 13 रन पर 3 विकेट पर पहुंचा दिया। भारत ने 161 रन का स्कोर डिफेंड करना था और यहीं से मैच की दिशा तय हो गई।

सिराज को हर्षित राणा की चोट के बाद टीम में शामिल किया गया था। इसके साथ ही किस्मत ने उनका साथ इसलिए भी दिया, क्योंकि जसप्रीत बुमराह मैच से पहले बीमार पड़ गए और अभ्यास नहीं कर सके। ऐसे में अगर टीम को दो तेज गेंदबाज खिलाने थे, तो अर्शदीप के साथ सिराज ही एकमात्र विकल्प थे।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हुए सिराज

भारत-अमेरिका मैच के बाद सिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ऊपर वाले ने 24 घंटे में मेरी किस्मत बदल दी। मैं परिवार के साथ समय बिता रहा था। तभी टीम के ट्रेनर एड्रियन ने मैसेज किया और पूछा क्या कर रहा है, मैंने कहा- अभी मैसेज मत करो, दो चार दिन के मैच खेलने के बाद आराम कर रहा हूं।

दूसरी ही बॉल पर सिक्स लग गया

सिराज ने दूसरी ही गेंद पर छक्का खा लिया, लेकिन उन्होंने तुरंत अपनी लेंथ सुधारी। ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद पर एंड्रीज गौस ने ड्राइव किया और कैच पकड़ा गया। अगले ओवर में सिराज ने लेंथ और बैक ऑफ लेंथ गेंदों का सही इस्तेमाल किया और साईतेजा मुक्कामल्ला को भी पवेलियन भेज दिया।

आठ गेंदों में दो विकेट लेकर सिराज ने दिखा दिया कि टी-20 टीम से बाहर रहने का उनके खेल पर कोई असर नहीं पड़ा है।

रणजी ट्रॉफी का फायदा मिला

सिराज ने कहा, रणजी ट्रॉफी के बाद मैं यहां आया था, इसलिए वही लाइन और लेंथ रखी। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तब देखा कि नई गेंद आसानी से बल्ले पर नहीं आ रही थी। इसलिए विकेट-टु-विकेट गेंदबाजी करने का प्लान बनाया, जो काम कर गया।

मोबाइल पर रोनाल्डो की तस्वीर

सिराज ने पिछले कुछ महीनों में न तो अपना खेल बदला और न ही अपने मोबाइल का वॉलपेपर। आज भी उनके फोन पर फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तस्वीर लगी है, जिस पर लिखा है-

मेरे लिए सपने जैसा

सिराज ने कहा- वर्ल्ड कप खेलने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना जरूरी है। भारत के लिए खेलते हुए अब लगभग 10 साल हो गए हैं। मुझे पता है कि इस फॉर्मेट में खुद को कैसे तैयार करना है। रात को सोते वक्त मैंने खुद से कहा कि वही चीजें करूंगा जो अब तक मेरे लिए काम करती आई हैं।

टी-20 फॉर्मेट में अचानक टीम से जुड़ना सिराज के लिए नया नहीं है। दिसंबर में भी उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अचानक हैदराबाद टीम में बुलाया गया था, तब भी वह रात में कोलकाता पहुंचे और अगले ही दिन मैच खेलकर 4 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिया था।

सिराज तेलंगाना पुलिस में क्ैच्

मोहम्मद सिराज अभी तेलंगाना पुलिस में क्ैच् (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) के पद पर हैं। भारत के 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद तेलंगाना सरकार ने उन्हें सरकारी नौकरी देने और एक प्लॉट अलॉट करने का ऐलान किया था। इसके बाद 11 अक्टूबर 2024 को उन्हें क्ैच् बनाया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad