Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का एनआईसी सभागार में किया गया सजीव प्रसारण

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से शनिवार को कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं के लाभार्थिंयों को क्षतिपूर्ति एवं सहायता राशि का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में किया गया। एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, उप कृषि निदेशक सहित कृषि एवं आपदा विभाग तथा फसल बीमा से जुड़े लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

जनपद प्रयागराज में वित्तीय वर्ष 2025-26 में खरीफ फसल क्षति के रूप में 4543 कृषकों को 1 करोड़ 55 लाख की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गयी। राजस्व और आपदा विभाग से दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत बीमा धनराशि का प्रमाणपत्र भी वितरित किया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad