Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार दूसरे चचेरे भाई की भी दौरान इलाज मौत

 

sv news

मांडा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक से घर लौट रहे चचेरे दो भाइयों को गंभीर चोटें आयीं। जिसमें एक भाई की दौरान इलाज एसआरएन प्रयागराज में  घटना के पांच घंटे बाद ही मौत हो गई थी और दूसरे चचेरे भाई की पांचवे दिन दौरान इलाज दिल्ली एम्स में मौत हो गयी। 

थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गाँव निवासी अभिषेक पांडेय (17) पुत्र विनय पांडेय अपने चचेरे भाई अंकित पांडेय (18 ) पुत्र प्रमोद पांडेय के साथ हाटा बाजार से शनिवार रात लगभग आठ बजे बाइक से अपने घर आ रहे थे। हाटा बाजार के समीप बोधीपुर में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सहित दोनों भाई जमीन पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों घायलों को सूचना पर मांडा पुलिस मांडा सीएचसी ले आयी। दोनों की दशा नाजुक होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी से दोनों भाइयों को नाजुक दशा में इलाज हेतु यसआरयन प्रयागराज भेजा। प्रयागराज पहुंचने के बाद दौरान इलाज देर रात अभिषेक की मौत हो गई। अंकित का चार दिन तक यसआरयन प्रयागराज में ही इलाज हुआ। पांचवे दिन मंगलवार को हालत में सुधार न होने पर परिजन दिल्ली एम्स ले गये, जहाँ बुधवार भोर में दौरान इलाज अंकित की भी मौत हो सूचना घर पहुंचते ही कोहराम छा उठा। 

अभिषेक के पिता विनय व चाचा प्रमोद पांडेय ट्रक चलाते हैं। अंकित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर तथा हाईस्कूल का छात्र था । इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि ट्रैक्टर पकड़ा जा चुका है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विधिक कार्यवाई की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad