उतराव प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। प्रयागराज जनपद के धनुपूर ब्लॉक अंतर्गत थरिया गांव में मनरेगा मजदूरों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सविता पटेल ने महिला एवं पुरुष श्रमिकों को अंगवस्त्र, साड़ी और गुझिया भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला श्रमिकों में द्रोपदी देवी, सरोजा, बबिता, रीता, कमला, कुसुम, पिंकी, अशर्फी, उषा, सुनीता, ज्ञानं तारा, राजकली सहित सैकड़ों महिलाओं को साड़ी एवं गुझिया प्रदान की गई। वहीं पुरुष श्रमिकों में लाल बहादुर, सुरेश, संतलाल, घनश्याम समेत अन्य श्रमिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान सविता पटेल ने कहा कि मनरेगा मजदूर गांव के विकास की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही गांव में विकास कार्य गति पकड़ते हैं। श्रमिकों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान मैनेजर मनोज पटेल ने कहा कि मनरेगा के श्रमिक गांव के विकास की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा, “ग्राम पंचायत में जितने भी विकास कार्य हो रहे हैं, उनमें हमारे मजदूर भाइयों और बहनों की मेहनत सबसे महत्वपूर्ण है। आज का यह सम्मान समारोह उनकी लगन और परिश्रम को सलाम करने के लिए आयोजित किया गया है। ग्राम प्रधान सविता पटेल द्वारा किया गया यह सम्मान सराहनीय पहल है, जिससे श्रमिकों का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।” कार्यक्रम में मैनेजर मनोज पटेल, अनुराग सिंह, बृजभान, सुनील सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और श्रमिकों ने इस पहल के लिए ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया।
मनरेगा मजदूरों का सम्मान, साड़ी गुझिया देकर महिला ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित
الأربعاء, مارس 04, 2026
0
Tags
