प्रयागराज (राजेश सिंह)। औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को रामपुर चौराहे के समीप मोटरसाइकिल सवार अधेड़ को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी इस दौरान वह डिवाइडर से टकराया और जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर रहे राहगीरों ने तत्काल औद्योगिक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी करछना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भूपेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।
मृतक भूपेंद्र प्रताप सिंह रामनगर मेजा क्षेत्र के केसिया का पूरा गांव के रहने वाले थे। वह बाइक से किसी काम से निकले थे। वह बाईक से रामपुर चौराहे के आगे पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गिर पड़े। घटना के दौरान सिर से काफी खून बहा। कुछ देर तक वह जमीन पर तड़पते रहे। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। घटना के दौरान सड़क पर जान भी लग गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और राहगीरों की मदद से घायल भूपेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल सीएससी करछना अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के घरवालों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी औद्योगिक कमलेश कुमार के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा है रहा। मामले की जांच कर रही है।
