हनुमानगंज प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। तिलक इंटर कॉलेज निकट शुक्ला मार्केट कोटवा में श्रीमद् भागवत कथा से पहले कलश यात्रा गंगा तट तक श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गयी। व्यवस्थापक विद्या निधि शुक्ला ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा पुराण 9 मार्च से कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया जो 16 मार्च सुदामा चरित्र, 24 गुरुओं की कथा व्यास पूजन सुखदेव की विदाई, होली उत्सव, तुलसी वर्षा पूर्ण हवन पूर्णाहुति प्रसाद वितरण के साथ समापन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक कृष्णेंद्र शुक्ल एडवोकेट उर्फ विनय ने बताया कि कथा व्यास स्वामी विवेकानंद जी महाराज के द्वारा दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 तक श्रीमद् भागवत कथा का मधुर रसपान कराएंगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉ विद्या रत्न शुक्ल एडवोकेट, विद्यासागर शुक्ल, जयशंकर प्रसाद शुक्ला शास्त्री ने बताया कि उनकी माता सुमित्रा देवी पत्नी त्रिभुवन नाथ शुक्ला के 100 वर्ष पूर्ण होने पर निजी आवास कोटवा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों को श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने के लिए अपील किया है।
श्रीमद् भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा के साथ शुभारंभ
الأربعاء, مارس 11, 2026
0
Tags
