Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में 34 दरोगाओं का स्थानांतरण, कई को मिली नई जिम्मेदारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस विभाग ने शनिवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। शहर में 34 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार, धूमनगंज थाने में तैनात सुधीर कुमार पांडे को थाना धूमनगंज से टीपीनगर चौकी का प्रभार दिया गया है। वहीं राहुल कुमार सिंह को मालवीयनगर चौकी से पीपलगांव चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में अभिषेक वर्मा को मुट्ठीगंज थाने से मालवीयनगर चौकी, दिग्विजय सिंह को नगर जोन से चौकी प्रभारी नगर निगम, राकेश कुमार यादव को कर्नलगंज से मेहदौरी चौकी, जबकि विकास सिंह को एयरपोर्ट थाने से सैदपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। विजय कुमार पांडे को रहीमाबाद, आकाश कुमार को राजापुर, ऋषभ कुमार को गऊघाट, चेतन चौधरी को सब्जी मंडी खुल्दाबाद, दीपक नागर को अटाला, विपिन गुप्ता को टैगोर टाउन, मुलायम यादव को सूरजकुंड, प्रदीप कुमार को नाका कैंट, हिमांशु धीमान को गोविंदपुर, बृजेश कुमार यादव को अल्लापुर, अजय सिंह वर्मा को बम्हरौली, संजीव कुमार चौधरी को नाका कर्नलगंज का प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह विनय कुमार यादव को ईश्वरशरण, सुखेंद्र मिश्रा को हाईकोर्ट, विनय कुमार शुक्ला को सिविल लाइंस और अनुराग मिश्रा को कटरा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आशुतोष सिंह को थाना शिवकुटी, गंगाराम सोनकर को थाना एयरपोर्ट, लाल भरत यादव को थाना कर्नलगंज, बहृमेश कुमार मिश्रा को थाना कैंट, राम कुमार पांडे को थाना धूमनगंज, अभिषेक राय को थाना झूंसी, सुनील कुमार थाना करेली, सन्नेश बाबू गौतम को थाना झूंसी, उदय चंद तिवारी थाना कीडगंज, अर्जुन कुमार थाना पूरामुफ्ती सन्नेश बाबू गौतम को थाना झूंसी में तैनात किया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad