Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा के नवोदय जंगल में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक आग फैलने से मचा हड़कंप

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा सर्किल अंतर्गत नवोदय बीट के जंगल में भीषण आग की घटना सामने आई है। आग लगने की वजह से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आग इतनी भयावह है कि देखते ही देखते जंगल का एक बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। दर्जनों पेड़ जलकर खाक हो गए। आग की वजह से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग काफी दूर से दिखाई पड़ रहा है। धुएं के गुबार की वजह से आसमान भी काला नजर आ रहा है। आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है। मेजा फायर सर्विस स्टेशन के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।


फायरबिग्रेड द्वारा जंगल में लगी आग को बुझाने की कोशिशें जारी हैं। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग को फैलने से रोकने के लिए पर्याप्त इतंजाम कर रही है। गर्मी और कड़ी धूम की वजह से आग पर काबू पाने में दिक्कत हो रही है। हवाओं की वजह से भी आग तेजी से फैल रही है। आग पर काबू पाने के बाद ये साफ हो पाएगा कि आग से कितना नुकसान वन विभाग को हुआ। 
मेजा फायर सर्विस स्टेशन प्रभारी सियाशरण सिंह ने बताया कि मेजा रेंज के मेजाखास स्थित नवोदय विद्यालय के पास वाले जंगल में अज्ञात कारण से आगजनी हुई है, घटना कि सूचना मिलते हैं फायरकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच कर आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad