प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनापार शनिवार को तहसील बारा में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 51 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 25 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में बगैर स्थलीय निरीक्षण किये कार्मिकों को विभागीय कार्यवाही, सतही आख्या प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही निर्गत किये जाने के निर्देश दिये गये है जिसका विवरण निम्नवत् हैः-
जय प्रकाश बिन्द, लेखपाल, बारा-प्रतिकूल प्रविष्टि आलोक रंजन, लेखपाल बारा-अनुशासनात्मक कार्यवाही विनोद कुमार, लेखपाल, तहसील बारा-प्रतिकूल प्रविष्टि जितेन्द्र कुमार गौड, ग्रा०वि०अधि० कांटी जसरा-प्रतिकूल प्रविष्टि गौरव, अवर अभियन्ता विद्युत विभाग-प्रतिकूल प्रविष्टि नवीन कुमार श्रीवास्तव, रजिस्टार कानूनगो-अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रीति सिंह, लेखपाल, बारा-प्रतिकूल प्रविष्टि अजय कुमार, लेखपाल, बारा-प्रतिकूल प्रविष्टि शिव सागर सिंह लेखपाल,तहसील बारा-अनुशासनात्मक कार्यवाही जयन्त पाण्डेय, लेखपाल, बारा-अनुशासनात्मक कार्यवाही कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक थाना लालापुर-प्रतिकूल प्रविष्टि परमात्मा पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक, बारा-अनुशासनात्मक कार्यवाही हिमान्शू यादव, राजस्व अहलामद न्या० उपजिलाधिकारी-प्रतिकूल प्रविष्टि
मो० आरिफ हुसैन, लेखपाल, तहसील बारा-प्रतिकूल प्रविष्टि शत्रुघ्न सिंह परिहार, राजस्व लेखपाल-प्रतिकूल प्रविष्टि हीरा लाल, लेखपाल बारा अनुशासनात्मक कार्यवाही,मेनका आर्या, लेखपाल, बारा-प्रतिकूल प्रविष्टि
