Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजारोड के एलआईसी एजेंट नीलेश मिश्रा बने अर्धकरोड़पति

SV News

मेजारोड शाखा में नवजीवन श्री प्लान से 9.25 लाख रुपये का प्रीमियम जमा किया

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के अभिकर्ता नीलेश मिश्रा ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नवजीवन श्री प्लान की एक पॉलिसी में 9,25,837 रुपये का सिंगल प्रीमियम जमा किया है।
इसी वित्तीय वर्ष में श्री मिश्रा ने कुल 50,37,000 रुपये का प्रीमियम जमा करके 'अर्धकरोड़पति अभिकर्ता' का दर्जा प्राप्त किया है। यह प्रीमियम नवजीवन श्री प्लान के सिंगल प्रीमियम प्लान 911 के तहत जमा किया गया था, जिसके लिए उन्हें 'स्पॉट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। नीलेश मिश्रा ने यह उपलब्धि सीएलआईए (मुख्य जीवन बीमा सलाहकार) अश्वनी कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में हासिल की है। वे मेजा रोड स्थित सेटेलाइट शाखा से जुड़े हैं। वहीं अश्वनी मिश्रा सहित स्टाफ के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad