सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरांव में कराया गया भर्ती
प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के कोरांव के प्राथमिक विद्यालय बेलहट में 24 से अधिक बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई। उल्टी दस्त से पीड़ित इन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस विद्यालय में कुल 145 बच्चे हैं जिसमें बुधवार को 112 बच्चे स्कूल आए थे। दोपहर में मध्यान्ह भोजन करने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी दस्त की शिकायत के बाद उन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की की जानकारी पाकर एसडीएम बारा पहुंचे और शिक्षकों से घटना के बारे में जानकारी ली। बच्चों के परिजन विद्यालय पहुंच गए और एडीएम में खराबी की बात कहने लगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस फोर्स बुला ली गई। बीमार बच्चों का हाल-चाल लेने के लिए उप जिलाधिकारी कोरांव व पूर्व विधायक रामकृपाल कोल भी सीएचसी कोरांव पहुंचे। सीएचसी पर ग्रामीणों और अभिभावकों की भारी भीड़ जमा है।
