Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पावर प्लांट में 4000 मजदूर धरने पर, 12 घंटे की ड्यूटी, कम मानदेय के खिलाफ प्रदर्शन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले के यमुनानगर स्थित बारा क्षेत्र में प्रयागराज पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PPGCL) के प्लांट में 4000 से अधिक मजदूर धरने पर बैठ गए। मजदूरों ने कंपनी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए काम ठप कर दिया, जिससे प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया।
मजदूरों का आरोप है कि कंपनी उनका आर्थिक और शारीरिक शोषण कर रही है। उनकी प्रमुख मांगों में 12 घंटे की ड्यूटी को घटाकर श्रम नियमों के अनुसार 8 घंटे करना शामिल है।
इसके साथ ही, महंगाई के इस दौर में कम मानदेय पर काम करने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए मजदूरों ने वेतन वृद्धि की भी मांग की है। वे प्रबंधन से केवल मौखिक आश्वासन नहीं, बल्कि लिखित में जिम्मेदारी लेने पर अड़े हैं।
सुबह से ही कंपनी परिसर में मजदूरों का जमावड़ा शुरू हो गया था, जिसकी संख्या जल्द ही 4000 के पार पहुंच गई। प्रदर्शनकारी मजदूरों ने 'हम अपना हक मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते!' जैसे नारे लगाए, जिससे पूरा बारा इलाका गूंज उठा।
मजदूरों का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और कंपनी प्रशासन लिखित में आश्वासन नहीं देता, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।
इतनी बड़ी संख्या में मजदूरों के प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मुस्तैद है। इस गतिरोध के कारण कंपनी के उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है।
फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और यह देखना होगा कि PPGCL प्रशासन मजदूरों की मांगों पर क्या रुख अपनाता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad