Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: हाईकोर्ट पानी टंकी का पुराना पुल 10 अप्रैल से होगा बंद, तोड़कर बनाया जाएगा नया आरओबी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। हाईकोर्ट पानी की टंकी का पुराना पुल दस अप्रैल से बंद हो रहा है। इस पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। पुल को तोड़कर इसके स्थान पर नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। नया पुल 2028 तक बनकर तैयार हो सकता है। पुराने पुल के टूटने के बाद सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन इसके बगल बने नए पुल से होगा। इससे लोगों को जाम समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। हाईकोर्ट पानी टंकी से लीडर रोड पर खुसरो बाग चौराहे को जाने वाला यह पुराना पुल करीब 100 वर्ष पुराना है।
पुल काफी जर्जर हो चुका है। लखनऊ से आई टेक्निकल टीम ने इस पर आवागमन को खतरा बताया था। इसके बाद पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया है। इस पर सिर्फ दो पहिया, साइकिल और पैदल यात्रियों का आवागमन होता है। कुंभ 2025 के मद्देनजर इसको तोड़ने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया था। नए पुल की स्वीकृति मिलने के बाद अब इस जर्जर पुल को तोड़ने की तैयारी फिर शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड नए पुल का निर्माण करेगा। रेलवे ट्रैक के ऊपर का सारा काम रेलवे द्वारा किया जाएगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad