Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रापर्टी डीलर हत्या: कई दिशा में भागे हमलावर, गोली लगते ही इरफान बोले- थाने को फोन करो

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। चाय की दुकान पर तमाम लोग खड़े थे। प्रापर्टी डीलर इरफान भी वहां पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगते ही इरफान चीखते हुए बोले....थाने को फोन करो नौशाद। फिर वह जमीन पर गिर पड़े।
खून से लथपथ इरफान की हालत देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का पता चलते ही परिवार के साथ ही रिश्तेदार और करीबी भी भागकर अस्पताल पहुंचे। जहां वहां मौत की खबर सुनी तो सभी सन्न रह गए। इरफान की बहन समेत परिवार की दूसरी महिलाएं रोती-बिलखती रहीं। करीबी रिश्तेदार भी घटना पर हैरानी जताते हुए पुलिस-प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
उधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि हमलावरों ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। एक ही दिशा से चाय की दुकान के पास पहुंचे थे और फिर वारदात को अंजाम देने के बाद अलग-अलग दिशा की तरफ भाग निकले।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें कुछ तस्वीर कैद मिली। उसी आधार पर हत्यारोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्ध युवकों को उठाकर पूछताछ भी चल रही है।
प्रापर्टी डीलर इरफान की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सुनते ही बीवी मगरुननिशा बेसुध हो गई। बेटा आमिर और फैसल भी बिलखते रहे। उनके करीबी अधिवक्ता मो. कासिम गमजदा लोगों को ढांढस बंधाते रहे। उन्होंने बताया कि इरफान के बड़े भाई रिजवान की मौत कई साल पहले बीमारी से हुई थी। अब्बा लाल मोहम्मद का भी इंतकाल हो चुका है। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी का निकाह हो चुका है। अधिवक्ता कासिम खुद भी सरेआम हुई हत्या पर हैरानी जता रहे थे। खबर मिलते ही चेंबर छोड़कर सीधे अस्पताल पहुंचे थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad