मांडारोड, प्रयागराज (अनिल यादव)। मांडा थाना क्षेत्र के भौसरा नरोत्तम (ललितपुर) गांव निवासी दीपक कुमार 23 वर्ष पुत्र छोटेलाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर महुए के पेड़ पर लटका मिला।
जानकारी के अनुसार दीपक सोमवार रात 9 बजे भोजन करने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो गया था। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे शौच को बगीचे की ओर गए ग्रामीणों ने दीपक का महुए के पेड़ पर लटकता शव देखा। शव देखते ही गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर दरोगा हर्ष कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सुबह करीब 10 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना को लेकर मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर ब�
