Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

24 घंटे में चार हत्याओं से दहला प्रयागराज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के खुल्दाबाद मे लकड़ी मंडी मे गोली चल गई। गोली लगने से तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक को अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार खुल्दाबाद लकड़ी मंडी में गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भेजा गया। जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई। गोली लगने से दुर्गेश कुमार व विनोद कुमार नाम के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल बताया गया। एक मृतक व्यक्ति शहर पश्चिमी विधायक मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का करीबी बताया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। 


वहीं कल यानी होली के दिन शुक्रवार को जार्जटाउन थाना क्षेत्र में भी राहुल ने पुराने विवाद को लेकर संजय नाम के एक युवक को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। गोली मार कर भाग रहे संजय को भीड़ ने दौड़ाकर पीट दिया। जिससे अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। 24 घंटे के अंदर चार चार हत्याओं से प्रयागराज दहल उठा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad