Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ग्राम रोजगार सेवक के निधन पर शोक

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी/राहुल मिश्र)
विकास खंड मेजा के मुडपेला निवासी ग्राम रोजगार सेवक दूधनाथ यादव(52) के बुधवार को हुए आकस्मिक निधन पर गुरुवार को विकास खाण्ड मे जा के समस्त अधिकारियों एवम् कर्मचारियों ने ब्लाक मुख्यालय पर एक शोक सभा कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। प्रभारी खंड विकास अधिकारी ए डी ओ(को)विष्णु प्रभाकर मिश्र ने कहा कि इस दुखद की घड़ी में समस्त ब्लाक कर्मी शोकाकुल परिजन के साथ है।इस मौके पर ए डी ओ(समाज) कमलेश कुमार मिश्रा, राम कृष्ण गुप्ता, राजेश तिवारी, ए डी ओ(पंचायत) रमा कान्त पाण्डेय,पत्रवाहक बृजबाल, प्रवीण कुमार बिन्द,जावेद अख्तर, राजमणि कोटार्य,सुनील कुमार,मंयक शुक्ला,राकेश पाण्डेय, विरेन्द्र कुमार,आशुतोष मिश्रा, राहुल मिश्रा, विकास पाण्डेय और अजय यादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad