Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

राशिफल 18 जून 2022 : आज कुछ राशियों पर भगवान शनि की रहेगी विशेष कृपा, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत पलटवार

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज शनिवार 18 जून 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं...

ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय (सोरांव, मेजारोड, प्रयागराज)
के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज के दिन गंभीरता से कार्यों को निपटाएं। धन संबंधी सभी कार्य दिन की शुरुआत में ही पूरे कर लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। काम की अधिकता के कारण मानसिक थकान हो सकती है। विद्यार्थियों को भी किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने से कोई बेहतरीन मौका मिल सकता है। जीवनसाथी से भी विवाद होने के योग बन रहे हैं। धार्मिक प्रसंग में उपस्थित रह सकेंगे।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। समय का उचित सदुपयोग करें। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह सोच-समझकर निर्णय लेना व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। बजट के अनुसार कार्य करने से धन संबंधी मामले में समस्याएं नहीं आएंगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की आर्थिक मदद करने की वजह से आपका हाथ कुछ तंग हो जाएगा। बेहतर होगा कि दिल की बजाय दिमाग से काम ले।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आज आपको निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। परंतु प्रयास करने पर ऐसा अनुभव होगा कि जितने भी प्रयत्न आप कर रहे हैं वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं। माता का अन्य भाइयों के ऊपर विश्वास अधिक होना आपकी चिंता का विषय हो सकता है। अगर आज आपकी कोई मदद करें तो धन्यवाद देना न भूलें। आपके प्रेम जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज व्यक्तिगत कार्यों में और परिवार के साथ दिन व्यतीत करने से स्वयं को हल्का-फुल्का व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपके अंदर रिस्क लेने की प्रवृत्ति लाभदायक परिस्थितियां बनाएगी। काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। भूमि संबंधी विवाद परेशानी बढ़ा सकता है। न चाहते हुए भी आपको सामाजिक समारोहों का हिस्सा बनना पड़ सकता है।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा और भावनात्मक रूप से आप बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। कागजी करवाई के मामले में प्रतिकूलता रह सकती है। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। कोई पुरानी चिन्ता परेशान कर सकती है।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आपको अध्ययन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। लेनदेन में सावधानी रखें किसी प्रकार का नुक्सान होने की संभावना है। अपनी योजना पिटती देख कर निराशा की अधिकता अनुभव करेंगे। इस समय माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। पति-पत्नी में विवाद की संभावना है। इनकम, खर्चा, पारिवारिक और पेशेवर जीवन में आपको संतुलन रखना चाहिए। पारिवारिक सदस्यों के मध्य सामंजस्य रहेगा। नई जगह नौकरी के लिए आवेदन या सम्पर्क करना चाहते हैं तो आज ठहर जाएं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आप एक मित्र के साथ फिर से जुड़ेंगे और यह पुरानी यादों को ताजा करेगा। मांगलिक कार्य होंगे जमीन जायदाद से लाभ होगा। विद्यार्थियों खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है। अपने किसी भी रिश्ते को भाग्य के भरोसे ना छोड़ें। उसमें सुधार लाने के लिए आपको खुद प्रयास करना होगा। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
व्यापारी वर्ग के लिए समय उत्तम रहेगा। सरकारी कामों में आपको सफलता मिलेगी। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसे बेकार की बातों में नष्ट न करें। पति-पत्नी का आपसी तालमेल भी उचित बना रहेगा। दूसरों द्वारा कही बातों पर तुरंत विश्वास ना रखें। डायरिया और अपच जैसी तकलीफ हो सकती है। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
इस राशि के लोग आज के दिन काफी व्यस्त रहेंगे और ऐसे में आपके मन में अचानक कई बदलाव आते रहेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। इसके इलावा सार्वजनिक और भीड़ वाली जगह से दूर रहे। अगर किसी कार्य का परिणाम न निकले तो निराश होने की जरूरत नहीं है, क्यूकि बाद में अच्छा परिणाम जरूर हासिल होगा। स्वास्थ्य सुख बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपके घर कोई धार्मिक पूजा का कार्यक्रम हो सकता है। किसी नुकसान की आशंका आपको लगातार भयभीत रख सकती है। महिलाओं के संबंध आपके साथ अच्छे नहीं रहेंगे इसलिए महिलाओं के साथ बातचीत में बेहद सावधानी आवश्यक है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। पेशेवर मोर्चे पर आप बहुत मेहनत करेंगे और उनमें उपलब्धियां भी हासिल करेंगे। वही जो लोग कारोबार से जुड़े हुए है, उन्हें काफी फायदा होगा और परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की काफी जरूरत है और कोई भी कार्य करते समय बजट का खास ध्यान रखे।
*नोट:* आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
( *Note:* You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad