Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पंकज को मिला प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव का दायित्व, खुशी

SV News

करछना, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। करछना विधानसभा के पंकज यादव को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की प्रदेश टीम में महत्वपूर्ण स्थान मिला है। पंकज यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया युवजन सभा के प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर पंकज यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी को धन्यवाद दिया है। पंकज ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी के रूप में युवजन सभा के प्रदेश सचिव की कमान मिली है, जिसके लिए वह पार्टी के लिए तन, मन, धन से हमेशा अर्पित रहेंगे। श्री यादव ने आगे कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे पर उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है, वह पद का निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। बता दें कि पार्टी के विस्तार के लिए शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश सचिव की कमान मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर व सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad