Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यमुनापार : बंद कमरे मे बुजुर्ग महिला की अधजली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कोरांव थाना क्षेत्र जादीपुर गांव में बंद कमरे में एक बुजुर्ग महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सुचना पर पंहुची इलाकाई पुलिस छानबीन कर रही है। परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। 
मिली जानकारी के अनुसार कोरांव के जादीपुर गांव स्थित एक मकान के बंद कमरे में लाश मिलने से खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि महिला का कुछ हिस्सा जला हुआ था। पुलिस छानबीन तो कर रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।

SV News

कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव की 62 वर्षीय गुलाब कली पत्नी मीरू का जादीपुर गांव में भी एक घर है। करीब पांच दिन पहले वह जादीपुर गांव आई थी। बुधवार सुबह ग्रामीणों को मकान के भीतर से दुर्गंध आई तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। घर में बाहर से ताला बंद था। थोड़ी देर में कोरांव पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो वहां महिला की लाश देख हतप्रभ रह गई। धीरे-धीरे गांव वाले भी जुटने लगे। फोरेंसिक विभाग की भी टीम पहुंची और जांच-पड़ताल कर रही है।

SV News

फिलहाल ऐसा कोई क्‍लू पुलिस के हाथ नहीं लगा जिससे जांच की दिशा स्‍पष्‍ट हो सके। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर मात्र पेटिकोट ही था। कुछ दिन पहले उसका बेटा घर पर आया था और मकान में ताला लगा देख वापस चला गया था। महिला का शव मिलने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा भी हो रही है। गांव के लोगों ने महिला के कत्ल की आशंका जताई है। इस संबंध में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित का कहना है कि फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad