Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शादी के बाद दूल्हा के साथ ससुराल जा रही दुल्हन प्रेमी के साथ फरार

SV News

वाराणसी (राजेश सिंह)। शादी के बाद दूल्हा के साथ ससुराल जा रही दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वाराणसी में एक युवती अपने प्रेमी के साथ ऐसे फरार हुई जैसे हमारे हिंदी सिनेमा में कोई हिरोईन भी फरार नहीं हुई। दरअसल वाराणसी के सेवापुर इलाके में शादी के बाद ससुराल जा रही नई नवेली दुल्हन अचानक गाड़ी से उतरी और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। गाड़ी में बैठा दूल्हा देखते रह गया और दुल्हन रफुचक्कर हो गई। दूल्हे के परिजनों ने तुरंत पूरी जानकारी लड़की के परिवार वालों को दी। जानकारी के मुताबिक जंसा इलाके के बड़ागांव के बलुआ में शनिवार को धूमधाम से बारात आई। पूरे विधि-विधान से शादी संपन्न हुई। सुबह विदाई हुई तो लड़की अपने परिवार वालों से मिलकर अपने पति के साथ गाड़ी में बैठकर पहली बार ससुराल जाने को निकली। इस दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक गाड़ी कुछ ही दूरी पर जा रुकी। दुल्हन ने कहा कि ये मेरे रिश्तेदार हैं जो मुझसे मिलने आए हैं। उसने दूल्हे से कहा कि आप गाड़ी में ही बैठो, मैं उनसे मिलकर आती हूं। इसके बाद दुल्हन गाड़ी से उतरी और दूसरी गाड़ी के पास पहुंच गई। इसके बाद अचानक दुल्हन उस गाड़ी में बैठी और वो गाड़ी गोली की स्पीड से वहां से रफूचक्कर हो गई। दूल्हा इससे पहले कुछ समझ पाता कि दुल्हन वहां से निकल गई। दूल्हे और उसके परिवार ने दुल्हन के परिवार वालों को पूरी बात बताई। कहा जा रहा है कि दुल्हन ने अपने परिवार से कहा था कि वो किसी से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है लेकिन लड़की के घर वाले नहीं माने और लड़की की किसी दूसरे लड़के से शादी फिक्स कर दी। लड़की ने शादी तो कर ली लेकिन अंत में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad