Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: अराजकतत्वों ने लगाई पीएम मोदी की विवादित होर्डिंग

sv news

प्रयागराज (राजेश शुक्ला/राजेश सिंह)। प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने वाली होर्डिंग्स किसी ने प्रयागराज में लगा दी। कुछ अराजक तत्वों द्वारा पुलिस लाइन गेट के सामने ये होर्डिंग लगा दी गईं थी। इनमें प्रधानमंत्री को लेकर विवादित बातें लिखी थीं। शनिवार को इस पर कुछ छात्रों की नजर पड़ी तो तत्काल उसे उतारा। जानकारी होने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। ऐसा करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है।

किसकी हरकत, पुलिस पता लगा रही : अराजकतत्वों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि वाली आपत्तिजनक होर्डिंग लगा दी। इससे पार्टी के कार्यकताओं में नाराजगी है। पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक होर्डिंग को हटा दी, लेकिन किसने लगाया था यह अभी तक पता नहीं चल सका है। किसी के विरुद्ध मुकदमा भी नहीं लिखा गया है।

पुलिस लाइन गेट के सामने पीएम नरेन्‍द्र मोदी से संबंधित विवादित होर्डिंग्‍स पर युवा मोर्चा विश्विद्यालय मंडल के उपाध्यक्ष अमित शरण की नजर पड़ी। इस पर अमित शरण एवं उनकी टीम ने यूनिक पोल पर चढ़ कर होर्डिंग्स को हटा दिया। उनकी तरफ से प्रशासन से ऐसे अराजकता फैलाने वालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी होर्डिंग्स हटा दी। पुलिस होर्डिंग्स लगाने वालों की तलाश कर रही है। विश्वविद्यालय मंडल भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमन केसरवानी ने ऐसा करने वालों को चेतावनी दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से संबंधित विवादित होर्डिंग्‍स में लिखा गया था कि उन्होंने कांट्रैक्ट जाब के जरिए युवाओं के सपनों को कुचला है। इसी तरह किसानों को लेकर भी उनके खिलाफ टिप्पणी की गई थी। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने पर कुछ लोगों ने सिलेंडर लिए प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर बनाई। इसके बाद होर्डिंग्‍स को पुलिस लाइन के खंभे पर टंगवा दी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज विश्वजीत का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा कायम किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad