Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा: एसएसबी जवान विनोद कुमार का हुआ अंतिम संस्कार

sv news
जवान को अंतिम विदाई देते अधिकारी


मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव/विमल पाण्डेय)। मेजा के अमिलिया कला गांव के सशत्र सीमा बल के जवान विनोद सरोज का रविवार सुबह कोठरी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सो कर उठते वक्त विनोद तख्त से गिर गए थे। उनके सिर पर गम्भीर चोट आने से वह दो घण्टे बेहोश पड़े रहे। उनके बटालियन के साथियों ने इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां देर रात उनकी मौत हो गयी।

SV News

सूचना घर पर पहुंची तो पत्नी मयंक प्रभा व मां कलावती दहाड़े मारकर रोने लगी। पिता ब्रिजलाल सरोज जवान बेटे की मौत के समाचार से गुमसुम हो गये। पांच वर्ष की वेटी घर मे रोने पीटने से परेशान थी और जानने की कोशिश कर रही थी कि क्या हुआ। पार्थिव शरीर गुवाहाटी से शनिवार सुबह सेना के हेलीकप्टर से लखनऊ लाया गया। यहाँ से बटालियन के वाहन से शव रात साढ़े सात बजे लाया गया। रविवार सुबह जवान के शव का अंतिम संस्कार कोठरी गंगा घाट पर किया गया। विभागीय साथियों ने अंतिम सलामी दी। वहीं थाना प्रभारी मेजा धीरेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार सुलभ तिवारी सहित इलाकाई पुलिस फोर्स ने जवान को अंतिम सलामी दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad