Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रयागराज का रहा जलवा

 नवोदय मेजा में संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न 



मेजा,प्रयागराज। (हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

दो दिवसीय संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा प्रयागराज में संपन्न हुआ।  कार्यक्रम 2और 3 सितंबर को आयोजित किया गया। खेल का शुभारंभ संस्था की प्राचार्या श्रीमती सुधा सेठी द्वारा दीप प्रज्वलन कर के किया गया।प्राचार्य ने अपने स्वागत भाषण में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्र -  छात्राओं के समग्र विकास में खेलों के योगदान को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया। स्वागत गीत 11वीं के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। 9वीं और 10वीं की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में वाराणसी क्लस्टर (बी) के 11 विद्यालयों ने भाग लिया। संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17  एवं अंडर 19  वर्गों के  छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने इस खेल में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया। विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र – छात्राओं ने समारोह का भरपूर आनंद लिया। सभी प्रतिभागियों का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा। विद्यालय के छात्र – छात्राओं का उत्साह भी उनकी तालियों की गूंज से स्पष्ट हो रहा था। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंडर14 में रोहित - जेएनवी प्रयागराजअंडर - 17आशीष कुमार राणा  जेएनवी अमेठीअंडर - 19अमन सिंह - जेएनवी प्रयागराज,बालिका वर्ग मेंअंडर 14 प्रीत मिश्रा - जेएनवी अमेठीअंडर - 17लक्ष्मी सिंह - जेएनवी कौशाम्बीअंडर - 19अन्नू कुमारी - जेएनवी प्रयागराज विजेता रहे।


कार्यक्रम का समापन 3 सितंबर को हुआ। इस अवसर पर प्राचार्या के साथ खेल प्रतियोगिता के संयोजक ए.के. सिंह, समस्त शिक्षकगण एवं खेल अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को जहां  प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया वहीं सभी मैच अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। श्रीमती सेठी ने अपने संबोधन में खेल के महत्वपूर्ण पहलुओं को छात्र – छात्राओं के साथ साझा किए। उन्होंने सभी बच्चों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

Svnews

अंत में कार्यक्रम के संयोजक ए.के. सिंह ने सभी विद्यालयों से आए हुए छात्र – छात्राओं, खेल अधिकारी एवं शिक्षकगणों को कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाने के लिए जे. एन. वी. प्रयागराज की ओर से धन्यवाद किया। दो दिनों तक चलने वाले इस खेल समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।इस मौके पर बाहर से आए विद्यालयों के खेल शिक्षक सहित मेजा के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad