Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गुनई स्कूल को मिला सुरक्षित रसोई घर

 ब्लाक प्रमुख मेजा प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने गांधी जयंती पर किया लोकार्पण


Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

रविवार को जहां माध्यमिक विद्यालय गुनई में  शिक्षकों व बच्चों ने गांधी जयंती मनाई, वहीं विद्यालय को सुरक्षित रसोई घर भी मिला।ब्लाक प्रमुख मेजा प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने नवनिर्मित रसोई घर का लोकार्पण प्रधान पंकज राव की अध्यक्षता में किया।जिससे बच्चों में खुशी का माहौल रहा।श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार का मकसद गरीब बच्चों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ देना है।इस मौके पर प्रमुख रूप से खंड विकास अधिकारी सईद अहमद,भाजपा मंडल मंत्री मेजा संजय तिवारी,ग्राम विकास अधिकारी अमरनाथ वर्मा,शिक्षक वीरेंद्र यादव,ग्राम पंचायत सदस्य गण व समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad