Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

स्व. 'नेताजी' के नाम पर व पूर्व मे अखिलेश यादव के किये विकास के काम पर डिम्पल को जिताएं : नरेन्द्र सिंह

SV News

मैनपुरी (राजेश सिंह)। इस समय मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव काफी चर्चा में है। जैसे जैसे मौसम में ठंडी बढ़ती जा रही है। वैसे वैसे मैनपुरी में चुनाव की गर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा और सपा आमने सामने चुनाव मैदान में है जहाँ भाजपा मोदी और योगी के नाम पर चुनाव लड़ रही है। वहीँ सपा स्व0 मुलायम सिंह यादव के नाम पर एवं पूर्वर्ती सपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास के काम पर लड़ रही है। दोनों दलो के पक्ष में प्रचार करने के लिए देश और प्रदेश के बड़े बड़े नेता मैनपुरी में डेरा जमा लिए है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ठाकुर नरेंद्र सिंह भी मैनपुरी क्षेत्र के कर्पिया, घिटोली, मोहनपुर, ललू पुर आदि गांवों में जनसम्पर्क एवं जनसंवाद करके श्रीमती डिम्पल यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।

SV News

इन बैठकों में नरेंद्र सिंह ने लोगो से बात करते हुए कहा कि स्व0 मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए उनके नाम पर, तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पूर्व सपा सरकार में किये गए विकास के काम पर होने जा रहे इस चुनाव मे आप सभी अपना एक-एक वोट श्रीमती डिम्पल यादव के पक्ष में देने का निवेदन स्वीकार करें। नरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि यहां पर नेताजी का सीधा-सीधा लोगों से संबंध रहा है। लोगों से नेताजी जुड़े रहे हैं। नेताजी का मैनपुरी से वर्षों का रिश्ता है। मैनपुरी के लोगों ने नेताजी को नेताजी बनाया है। यह आप लोगों का चुनाव है। इसलिए आप सभी लोग नेताजी के उत्तराधिकारी श्रीमती डिम्पल यादव को भारी मतों से विजई बनाएं। 
नरेंद्र सिंह के साथ देवेन्द्र सिंह राहुल, घनश्याम सिंह, रतन सिंह, शिवकुमार सिंह एडवोकेट, राजन सिंह, देवेन्द्र सिंह चौहान, संजीव सिंह, सोनू दुबे, यश ठाकुर, राजू चौहान, शौर्य प्रताप सिंह सहित कई लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad