Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने महिला सुरक्षा को किया जागरूक

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

कोतवाली मेजा की एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम द्वारा शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाई जा रही पुलिस की महिला सुरक्षा सम्बंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, 112, 1076,108 आदि के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। सभी महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए नंबरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने के बारे में आह्वान किया। साथ ही साथ बालिकाओं, महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने, शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा बैंको और चौराहों पर बेवजह घूम रहे युवकों, शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी भी दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad