Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: सात साल के बच्चे की गला काटकर हत्या, फैली सनसनी

SV News

घर से 500 मीटर दूर मिला शव, खोजी कुत्ते ने चाचा को पकड़ा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में सात साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मासूम का गला आधा कटा हुआ है। शव घर से 500 मीटर की दूरी पर कब्रिस्तान की झाड़ियों में मिला है। बच्चा घर से खेलने निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसके बाद बच्चे का खून से लथपथ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। मामले में पुलिस ने मासूम के चाचा को हिरासत में लिया है।

SV News

बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वायड टीम के साथ आया कुत्ता शव को सूंघने हुए पास में बने सरसों के खेत में पहुंचा। जहां टीम को एक चाचा का पैंट मिला। जब पैंट टीम ने कुत्ते को सुंघाया, तो कुत्ता पैंट और पैर के निशानों को सूंघते हुए मासूम के घर पहुंच गया और चाचा हासिम को पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर हासिम को हिरासत में ले लिया। 

कक्षा दो मे पढ़ता था बालक

घटना मऊआइमा थाना के नई बस्ती बैरहना खानपुर गांव की है। बच्चा घर से 10 बजे के करीब बाहर निकला था। करीब साढ़े 12 बजे परिवार को उसका शव मिला है। मासूम का नाम मोहम्मद नाजिम था। वो मदरसे में क्लास-2 का छात्र था। घर के इकलौते बेटे की मौत के बाद से परिवार के लोग सदमे में हैं। मासूम का पिता मोहम्मद कासिम पावर लूम चलाता है। उसकी पत्नी रुबीना बानो भी उसके काम में सहयोग करती है। पति-पत्नी मिलकर गलीचा की बुनाई करते हैं। दोनों की एक 3 साल की बेटी भी है। जिसका नाम आलिया है।
पिता मोहम्मद कासिम ने बताया, "सोमवार की सुबह उसकी पत्नी रुबीना बानो ने बेटे को नहला कर खाना खिलाया। इसके बाद नाजिम घर के बाहर बच्चों के साथ खेलने चला गया। 11 बजे के करीब रुबीना को जब नाजिम घर के पास नहीं दिखा, तो वो उसको खोजने लगी। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। जिन बच्चों के साथ नाजिम खेल रहा था। वो भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। काफी देर ढूंढने के बाद नाजिम का शव मिल गया। नाजिम का शव सबसे पहले पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने देखा था। नाजिम का शव घर के पीछे बने कब्रिस्तान में पड़ा हुआ था। एसीपी सोरांव चिराग जैन ने बताया, "पिता ने किसी पर शक नहीं जताया है। अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज हो गई है। मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।"

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad