Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

यमुनापार: बाइक की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरा युवक पर चढ़ा ट्रैक्टर, मौत

SV News

दुर्घटना के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कोरांव ब्लाॅक मुख्यालय के पास ट्रैक्टर एजेंसी के सामने सोमवार शाम दो बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सड़क पर गिरे एक बाइक सवार की जांघ पर पीछे से आ रहा ट्रैक्टर चढ़ गया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक सड़क निर्माण कर रही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कर्मचारी था। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए।
कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरा दीवान का पूरा निवासी अखिलेश तिवारी (मोनू) (35) जेके कंस्ट्रक्शन कंपनी में कर्मचारी था। कंपनी कोहड़ार से ड्रमंडगंज मार्ग का निर्माण कर रही है। इसके ठेकेदार का अखिलेश करीबी था। स्थानीय लोगों ने बताया गया कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर मार्ग के बगल पेड़ों की कटाई की जा रही थी। अखिलेश उसे देखने आया था। यहां से वह कोरांव बाजार चाय पीने गया। चाय पीकर वह वापस लौट रहा था।
ब्लाॅक मुख्यालय के बाद उसकी बाइक में सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। इसके बाद अखिलेश अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान ईंट लदा ट्रैक्टर उसकी जांघ में चढ़ गया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे सीएचसी कोरांव ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। स्वास्थ्यकर्मी उसे अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर कोरांव धीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। ट्रैक्टर और बाइक सवार घटना के बाद भाग गए।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad