Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: गैस रिसाव से आइस फैक्ट्री में मचा हड़कंप, एसडीएम ने किया सीज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नए यमुना पुल के पास अभय चांदपुर मोहल्ले में स्थित एक आइस फैक्ट्री में बुधवार रात नौ बजे गैस रिसाव होने से हड़़कंप मच गया। गैस की महक से स्थानीय लोग परेशान हो गए। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ नैनी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला के फैक्ट्री के जिस टैंक में गैस भरी थी। उसका बॉल्व खराब होने से गैस रिसाव हुआ था। थोड़ी देर में उसे दुरुस्त कराया गया। तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली। बताते हैं कि बीते 10 अप्रैल 2022 में भी इस फैक्ट्री में गैस रिसाव हुआ था, उस बार भी साफ सफाई के बाद गैस रिसाव हुआ था।
मुट्ठीगंज निवासी संजीव कुमार गुप्ता ने नए पुल के समीप आइस फैक्ट्री लगाई गई है, जो काफी दिनों से बंद थी। बुधवार को इसकी साफ सफाई कराकर इसे पुनः चालू करने की तैयारी की जा रही थी। करीब नौ बजे फैक्ट्री के अंदर से गैस रिसाव शुरू हुआ। गैस रिसाव की सूचना लोगों ने नैनी पुलिस को दी।
गैस रिसाव की सूचना पर हड़कंप मच गया। कुछ देर में नैनी पुलिस के साथ एसडीएम करछना डॉ. गणेश कुमार कनौजिया, एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान के साथ तहसील प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मौके पर फैक्ट्री संचालक को बुलाया गया। संचालक ने फैक्ट्री खोली इसके बाद रिसाव को बंद किया जा सका। गनीमत रही कि टैंक में गैस काफी कम थी, नहीं तो रिसाव के कारण आसपास की स्थिति भयावह हो जाती। मौके पर पहुुंचे एसडीएम ने फैक्ट्री को सीज कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad