Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित अभियुक्त, भेजा गया जेल

 
SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। थाना जार्जटाउन पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि शुक्रवार को थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह व दरोगा अमित कुमार ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ वांछित अभियुक्त सौरभ पाण्डेय उर्फ जार्डन पुत्र ओम प्रकाश पाण्डेय निवासी ग्राम हथिगवां थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उक्त वांछित अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad