Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

जिलाध्यक्ष के आश्वासन के बाद भाजपाइयों का प्रस्तावित आमरण अनशन टला

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर स्मृति द्वार पर सपा झंडा के रंग में दिवंगत सपा संरक्षक व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा विधायक की तस्वीर का विरोध करते भाजपाइयों ने गुरुवार की शाम को प्रतावित आमरण अनशन  शुरू किया। लगभग एक घंटे चला धरना जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर समाप्त हो गया।जानकारी के मुताबिक मेजा विधानसभा के रामनगर चिरैया मोड़ स्थित परानीपुर मार्ग पर मेजा विधायक संदीप पटेल ने अपने निधि से स्मृति द्वार दो दिन पूर्व लगवाया था। जिसमें सपा झंडे का रंग देकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम के साथ उनका स्वयं का चित्र छपा था। होर्डिंग पर विरोध जताते भाजपाइयों का कहना था कि स्मृति द्वार पर सिर्फ बाबा साहब की प्रतिमा और नाम होना चाहिए।प्रस्तावित धरना गुरुवार की शाम 3 बजे समूह के साथ चिरैया मोड़ पर इकट्ठा हो गए। धरना शुरू होने के करीब एक घंटे बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने फोन पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि जिलाधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता हो गई है। वार्ता में अधिकारियों का आश्वासन मिलने पर धरना स्थल पर बैठे भाजपाइयों ने अपने जिलाध्यक्ष के कहने पर धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान गहमागहमी का माहौल बना रहा। बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को हटाने की सुनकर बसपा के कुछ कार्यकर्ता पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। किसी तरह लोगों ने उन्हें यह बता कर शांत कराया कि बाबा की तस्वीर का कोई विरोध नहीं है।  इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधाकर शुक्ल,वरिष्ठ भाजपा नेता जयशंकर पांडेय,उमाशंकर तिवारी गांधी,दिनेश तिवारी,विजय श्याम तिवारी,धीरज शर्मा चेतू,संतोष कुमार शुक्ल,नरेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेजा एसीपी विमल किशोर मिश्र,प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र मय पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad