Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के सम्मान को लेकर किया गया जागरूक

SV News

मेजा, प्रयागराज (राजेश गौड़/श्रीकान्त यादव)। मेजा के सिरसा में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे महिलाओं के सम्मान को लेकर जागरूक किया गया। 
बता दें कि गुरुवार को मेजा के सिरसा में जूनियर चैंबर इंटरनेशनल संस्था की तरफ से नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

SV News

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम कृष्ण यादव पप्पू व विशिष्ट अतिथि चौकी प्रभारी जगदीश कुमार रहे।  कार्यक्रम के आयोजक सीताराम गुप्ता रहे। संस्था की सदस्य पूजा गुप्ता ने उपस्थित लोगों को बताया कि हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। हमारी संस्था द्वारा गरीब बच्चो की पढ़ाई, वृद्धा आश्रम, स्वास्थ्य कैंप, अनाथ आश्रम इत्यादि योजनाएं संचालित की जाती हैं और भविष्य में इन योजनाओं को मेजा क्षेत्र में भी संचालित करने का प्रयास किया जायेगा।

SV News

मुख्य अतिथि पप्पू यादव ने कहा कि लोगों को जगाने के लिए महिलाओं को जगाना जरूरी है। बच्चों की प्रथम गुरु मां ही होती है। आज हमारे देश में महिलाएं ट्रेन से हवाई जहाज तक चला रही हैं। चौकी प्रभारी जगदीश कुमार ने कहा की महिलाओं को सम्मान हमेशा देने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि महिलाएं घर और समाज दोनों को सही मार्ग पर ले जाती हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग व महिलाएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad