Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: कोरांव में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन लोगों की मौत, 15 लोग घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के कोरांव इलाके में बड़ी दुर्घटना की सूचना मिली है। कोरांव थाना क्षेत्र के मड़फा गांव में ट्रैक्टर ट्राली पटलने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में चला गया, जिसमें तीन महिलाओं और एक बच्चे की तत्काल मौत हो गई। लगभग 15 लोग गंभीर हालत में हैं। सभी लोग मड़फा कला के निवासी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad