Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

'साराभाई वर्सेज साराभाई' की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत

 

sv news

मुंबई, एएनआई।  लोकप्रिय टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। निर्माता जेडी मजेठिया ने इस दुखद खबर को लोगों से शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में बताया कि हादसा उत्तर भारत में हुआ।

जेडी मजेठिया ने लिखा, "जीवन बहुत अप्रत्याशित है। एक बहुत ही उम्दा अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई बनाम साराभाई की 'जैस्मीन' के रूप में जाना जाता है, का निधन हो गया। वह उत्तर भारत में सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं। परिजन कल सुबह करीब 11 बजे अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को मुंबई लाएंगे। RIP वैभवी।'

दीपिका पादुकोण के साथ 'छपाक' में किया काम 

वैभवी ने दीपिका पादुकोण के साथ 2020 में आई 'छपाक' और 'तिमिर' (2023) में भी काम किया था। वैभवी के निधन की खबर अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत के 22 मई को अंधेरी, मुंबई में उनके अपार्टमेंट में मृत पाए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad